प्रिय रामभक्त, कण कण में राम में आपका स्वागत हे।

हमारे बारे में

  • "कण कण में राम, हर घर में राम - हमारी आध्यात्मिक धरोहर का पुनर्जीवन"
  • प्राचीन भारत में, भारतीय भूमि के हर कोने में आध्यात्मिकता का सबसे गहरा महत्व था। प्रत्येक गांव में श्रीराम के मंदिर थे, और हर घर में भगवान श्रीराम की मूर्ति का स्थान था। हालांकि, समय के साथ, इस प्राचीन परंपरा का महत्व घटता गया, लेकिन आज आयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है, जिसका उद्घाटन जनवरी 2024 को होने की स्पष्ट उम्मीद है। इस अद्वितीय प्रेरणास्पद समय के साथ, हम "कण कण में राम, हर घर में राम" अभियान की शुरुआत कर रहे हैं, जिसका उद्देश्य हमारी संस्कृति, धरोहर, और आध्यात्मिकता को पुनर्जीवित करना है।
  • हमारा प्रमुख उद्देश्य है कि प्रत्येक भारतीय के घर में भगवान श्रीराम का स्वरूप स्थापित हो। इसके अलावा, हम इस अवसर को बच्चों और युवाओं के बीच संस्कृति और धर्म के महत्व को समझाने और उन्हें हमारे धर्मग्रंथों का ज्ञान प्रदान करने के लिए AI पर आधारित मोबाइल एप्लिकेशन की शुरुआत कर रहे हैं। यह ऐप भगवान श्रीराम, रामायण, और रामचरितमानस के ज्ञान का खजाना होगा, जिससे हम बुजुर्गों को उनके धार्मिक प्रश्नों के उत्तर प्राप्त करने में मदद मिलेगी और नवजवानों को हमारे धार्मिक ग्रंथों के महत्व के प्रति जागरूकता मिलेगी।
  • हम चाहते हैं कि आयोध्या की पवित्र मिट्टी हर सनातनी के घर में पहुँचे, इस ऐतिहासिक स्थल के आध्यात्मिक महत्व को साझा करने के साथ लाखों लोगों को जोड़े। हम सभी सनातनी भाइयों और बहनों से अपील करते हैं कि इस महत्वपूर्ण समय पर जाति और पंथ के मतभेदों को दूर करें और हम सभी दीपावली और जनवरी 2024 के अवसर पर सब एक साथ पूजा करें, इस उत्सव को मनाकर हम न केवल एक अभियान का हिस्सा बनेंगे, बल्कि यह हमारे धर्म और संस्कृति को बचाने का प्रयास है, और हम एक साथ मिलकर हमारी सांस्कृतिक पुनरुत्थान का प्रतीक बनेंगे।
Ramayana Kandas